आपको हमारी वेबसाइट पर हर प्रकार की तकनीकी जानकारी मिलेगी और आप सब हमसे इस वेबसाइट की मदद से कोई भी तकनीकी जानकारी पूछ सकते है|||

मोबाइल की दुनिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 6 जुलाई 2016

एंड्राइड फ़ोन में केसे यूज़ करे GPS जाने!

कोई टिप्पणी नहीं :
how-to-use-gps-in-android-phone
GPS इस नाम को सभी लोगो ने सुना होगा पर इसका मतलब क्या है? यह बहुत कम लोगो को पता है| आज हम आपको इस पोस्ट द्वारा बताएंगे की GPS क्या है और इसका इस्तमाल केसे होता है| सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए की GPS का पूरा नाम क्या है? GPS का पूरा नाम है(Global Positioning System)| GPS का कंप्यूटर में यूज़ करना बहुत आसान है पर एंड्राइड फ़ोन में थोडा मुश्किल| इसलिए हम आपको एंड्राइड डिवाइस में GPS का इस्तमाल करना बताएँगे| एंड्राइड फ़ोन में एक एप्प होता गूगल मैप्स| यह एप्प सीधा GPS से जुड़ा होता है इस एप्प से आप GPS का इस्तमाल कर सकते है| आपके मन में एक सवाल होगा की GPS का इस्तमाल क्यों होता है? GPS का इस्तमाल किसी दुसरे यूजर की लोकेशन देखने के लिए होता है| तो चलिए हम आपको आगे बताते है की आप GPS का इस्तमाल अपने एंड्राइड फ़ोन में केसे करे सकते है|

1. यदि आपके एंड्राइड फ़ोन में गूगल मैप्स है तो आपको इसे डाउनलोड करने की जरूरत नहीं| अगर नहीं है तो आपको यह एप्प गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा| इस एप्प को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले गूगल प्लेस्टोर को ओपन करे|

2. अब आप सर्च के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें, यह आपको स्क्रीन पर राईट साइड में कार्नर पर मिलेगा। सर्च पर जाकर आप गूगल मैप्स सर्च करें।

3. जब आपको गूगल मैप का आइकॉन दिखे तो उस पर क्लिक करें और गूगल मैप को लॉन्च करें।

4. जीपीएस के आइकॉन पर क्लिक करें आप लॉन्चर पर जाकर जीपीएस के आइकॉन पर क्लिक करें, जिससे आपकी लोकेशन जीपीएस पर आ सके।

5. अब यदि आपको कहीं जाना हो और रास्ता देखना चाहें तो रूट आइकॉन पर क्लिक करें और अपनी डेस्टिनेशन के लिए सर्च करें।

अब तो आपको पता चल गया होगा की GPS क्या है और इसका इस्तमाल क्यों और केसे होता है| यदि आपको इन पॉइंट्स में कुछ समझ नहीं आया तो आप कमेंट करके हमे सूचित कर सकते है| तब तक के लिए हमारी अन्य लेख पढ़े| धन्यवाद|

सोमवार, 13 जून 2016

जुड़े PM नरेंदर मोदी से इस एप्प के जरिये

कोई टिप्पणी नहीं :
मेरे मित्रो हम आपके लिए टेक के दुनिया से कई चीज़े ले कर आते| आज हम आपके लिए एक एसा एप्प ले कर कर आये है जिसके द्वारा आप हमारे देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंदर मोदी से जुड़ सकते है वह केसे जाने इस पोस्ट में|
PM-Narendar-modi-ji

जब आप इस एंड्राइड एप्प को अपने स्मार्टफ़ोन में इनस्टॉल कर लेंगे तो आप PM नरेंदर मोदी तक अपने सुझाव और अपनी बाते आसानी से पंहुचा सकते है| आप इस एप्प द्वारा नरेंदर मोदी जी के ब्लॉग भी पढ़ सकते है और इसके साथ आप “मन की बात” भी सुन सकते है| आप इस एप्प द्वारा हमेशा ही अपडेट रहेंगे क्योकि यह एप्प आपको देश की सारी खबरे समय-समय पर देते रहेगी| इस एप्प को नरेंदर मोदी जी की वेबसाइट http://www.narendramodi.in/ ने बनाया है| इस एप्प में और भी बहुत ख़ास आप्शन है जो आपके यह एप्प इनस्टॉल करने पर ही मिलेंगे| हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी ने एक पहेल जारी की थी “डिजिटल इंडिया” यह एप्प उस पहेल में बहुत योगदान दे रहा है| यह एप्प हर स्टेशन पर है आप इसे बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते है|

एंड्राइड यूजर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे|

विंडोज यूजर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे|


IOS यूजर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे|

गुरुवार, 12 मई 2016

बिना इन्टरनेट व्हाटसप्प केसे चलाये - How to use Whatsapp without Internet

कोई टिप्पणी नहीं :
इंडिया की सबसे पॉपुलर मैसेजिंग सर्विस व्‍हाट्सऐप ने मैसेज करने के ट्रेंड को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है, हाल ही में कंपनी ने व्‍हाट्सऐप की डेस्‍कटॉप ऐप लांच की है जिसे विंडो और मैक में डाउनलोड कर सकते हैं। इस तरह की गई दूसरी मैसेजिंग ऐप भी उपलब्‍ध है जिनकी मदद से आप फ्री में मैसेज भेज सकते हैं। लेकिन मान लीजिए अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं है तो ऐसे में व्‍हाट्सऐप, हाइक जैसी दूसरी एप्‍लीकेशन किसी काम की नहीं।
हालाकि इंटरनेट पर आपको ऐसे कई वीडियो और लेख मिल जाएंगे जिसमें व्‍हाट्सऐप को बिना इंटरनेट के यूजं करने का तरीका बताया जाता है। जबकि सच्‍चाई ये है व्‍हाट्सऐप को बिना इंटरनेट किसी भी तरह से यूज़ नहीं किया जा सकता है। हलाकि बिना इंटरनेट कनेक्शन के मैसेज भेजने के कई दूसरे तरीके भी है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में|

व्हाट्सएप्प बिना इंटरनेट कनेक्शन के इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हालाँकि इसे बिना एक्टिव डाटा पैक के यूज़ कर सकते हैं। इसके लिए आपको चैट सिम इस्तेमाल करना होगा। यह कोई एप नहीं बल्कि एक सिम कार्ड है।
chat-sim
चैटसिम एक सिम कार्ड है जो कि आपको मैसेजिंग एप जैसे व्हाट्सएप, मैसेंजर, वीचैट, हाइक आदि बिना इंटरनेट कनेक्शन के इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। यह इस तरह का पहला सिम कार्ड है।
चैटसिम के फायदे----------------------
चैटसिम 150 देशों में काम करता है, इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं देना पड़ता।
कीमत---------------------------
चैटसिम भारत में भी उपलब्ध है। चैटसिम की कीमत 10 यूरो है और इसमें व्हाट्सएप, मैसेंजर आदि एक्टिवेट करने के लिए भी 10 यूरो लगते हैं। लेकिन भारत में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। एक सिम के लिए आपको 900 रुपए तक चुकाने पड़ेंगे।
क्या इसे खरीदना सही है?----------------------------
यह आपके यूसेज पर निर्भर करता है। यदि आप ज्यादातर समय ट्रेवलिंग में बिताते हैं और व्हाट्सएप आदि का इस्तेमाल अक्सर करते हैं तो आपको चैटसिम जरुर लेना चाहिए। यह आपकी रुपए बचाने में काफी मदद करेगा।
यदि आपको यह लेख अच्छा लगा तो आप शेयर जरुर कीजिये|

शनिवार, 19 दिसंबर 2015

ये 5 सिंपल स्टेप्स बचा सकते हैं मोबाइल इंटरनेट डाटा..!(These 5 simple steps can save the mobile Internet data .. !)

कोई टिप्पणी नहीं :
These 5 Simple steps can save the mobile Internet data
These 5 simple steps can save the mobile Internet data - www.computerguru.co.in
दोस्तों आज मै आपको कुछ 5 एसी बाते बताऊंगा जिससे आप अपने स्मार्टफ़ोन के मोबाइल डाटा को सेव कर सकते है और यह 5 बाते बहुत ही सिंपल है तो चलिए हम आपको वह 5 बाते बताते है जिसके द्वारा आप अपने मोबाइल इन्टरनेट डाटा को सेव कर सकते है-------
1. 'रिसट्रिक्ट बैकग्राउंट डाटा' रखें आॅन अगर आपका स्मार्टफोन स्टैंडबाय मोड है तो अधिकांश ऐप्स इंटरनेट डाटा को यूज करते रहते हैं। इसे रोकने के लिए स्मार्टफोन की नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर 'रिसट्रिक्ट बैकग्राउंट डाटा' ऑप्शन को ऑन कर दें। इससे आपका मोबाइल इंटरनेट डाॅटा का उपयोग तभी करेगा जब आप डाटा ऑन करेंगे अथवा स्मार्टफोन वाई-फाई से कनेक्ट होगा। अनेक ऐप्स जैसे वॉट्सएप, ई-मेल, मैसेंजर आदि बैकग्राउंट में इंटरनेट डाॅटा यूज करते रहते हैं जिससे उनके नोटीफिकेशन मिल सकें।
2. डाॅटा सेविंग ब्राउजर/ऐप उपयोग करें आजकल बहुत सारे ब्राउजर (जैसेकि मिनी ओपेरो आदि) वेबसाइट्स को कम्प्रेस्ड करके खोलते हैं और डाटा कम यूज होता है। कोशिश करें कि ऐड फ्री ऐप्स को ही चुने चाहे उसके लिए कीमत ही क्यों न चुकानी पड़ें।
3. यूज करें वेबसाइट्स का मोबाइल वर्जन जब हम कोई वेबसाइट खोलते हैं तो मोबाइल टेक्स्ट व फोटो को डाउनलोड करता है। जब हम वेबसाइट को डेस्कटॉप लुक में खोलेंते हैं तो इससे अधिक डाटा यूज होता हे। अतः डाॅटा बचाने के लिए सदैव मोबाइल को ही देखें। किसी वेबसाइट के मोबाइल वर्जन के न होने पर ब्राउजर के 'टेक्स्ट ओनली' ऑप्शन को स्लेट करें ताकि इमेज डाउनलोड न हो।
4. क्लियर न करें कैश को अनेक यूजर्स इंटरनल मेमोरी को बढ़ाने के लिए कैश क्लियर कर देते हैं पर डाटा बचाने के लिए ऐसा न करें। कैश डाटा को स्टोर करके रखता है इसलिए दुबारा से कोई वेबसाइट या ऐप खोलने पर कुछ चीजों को पुनः डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं रहती व डाटा बच जाता है। याद रखें कि टास्क मैनेजर आदि क्लिनिंग ऐप्स कैश क्लियर कर देते हैं।
5. इन्हें भी आजमाएं क. प्रयास करें कि रात में डाटा कनेक्शन को बंद रखें। ख. डाटा लिमिट को सेट करके रखें ताकि डाटा इस्तेमाल की जानकारी मिलती रहे। ग. स्मार्टफोन डाटा यूज ऑप्शन में जाकर चैक करें कि कौन-सा ऐप अधिक डाटा यूज कर रहा है, उसे आवश्यकता न होने पर अनइंस्टॉल भी किया जा सकता हैं।
दोस्तों अब तो आप समझ गए होंगे अगर आपको हमारी इस पोस्ट मे कुछ समझ नहीं आया तो आप कमेंट के द्वारा हमसे पूछ सकते है|||

मंगलवार, 15 दिसंबर 2015

ब्लैक वॉलपेपर से सेव हो सकती है स्मार्टफोन की बैटरी, जानें कैसे..!(Black wallpaper smartphone battery can be saved, how to learn ..!)

कोई टिप्पणी नहीं :
How To Save Smartphone Battery By Using Black Wallpaer
How To Save Smartphone Battery By Using Black Wallpaper - www.computerguru.co.in

केसे हो आप सब आप सब हमसे अपने स्मार्टफ़ोन की बैटरी सेव करने के लिए अलग अलग तरीके अलग अलग सॉफ्टवेर खोजते रहते है पर आज मे जो आपको तरीका बताऊंगा आप उससे हेरान हो जायेंगे आज मे आपको बताऊंगा की आप केसे ब्लैक वॉलपेपर के द्वारा अपने स्मार्टफ़ोन की बैटरी सेव कर सकते है तो चलिए जानते है की केसे ब्लैक वॉलपेपर के द्वारा स्मार्टफ़ोन की बैटरी सेव होती है-----
एलसीडी एलसीडी का अर्थ है लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले के लिए खड़ा है। एलसीडी तकनीक आपको अपने टीवी में भी देखें को मिलेगी। लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले वास्तव में क्रिस्टल हैं, जो कि स्वयं से प्रकाश उत्सर्जन नहीं करते बल्कि उनके पीछे एक प्रकाश स्रोत से प्रकाश संचारित होता है। एलजी G3, सोनी एक्सपीरिया Z3 व नेक्सस 5, में एलसीडी डिस्प्ले है। एलसीडी डिस्प्ले में बैटरी की काफी खपत होती है। AMOLED और OLED AMOLED का अर्थ है एक्टिव मैट्रिक्स ऑर्गनिक लाइट एमिटिंग डायोड यह कई फोन में दिया जाता है। वहीं OLED भी समान ही है, उसमें केवल एक्टिव मैट्रिक्स का प्रयोग नहीं होता है। सैमसंग में अधिकतर AMOLED डिस्प्ले यूज किया जाता है। एलसीडी बनाम AMOLED AMOLED डिस्प्ले वाले फोन में काले रंग या डार्क रंग के वॉलपेपर का परयोग कर कुछ हद तक बैटरी सेव की जा सकती है। यह 6 प्रतिशत तक बैटरी बचा सकता है। वहीं दूसरी ओर एलसीडी बैक लाइट पर निर्भर होते हैं। इसमें बैटरी सेव करने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता है। बैटरी सेव करने के लिए बैटरी सेवर एप्स का प्रयोग स्मार्टफोन की बैटरी को सेव करने के लिए कई उपाय अपनाए जा सकते हैं. इन्हीं में से एक है बैटरी सेवर एप। इन एप्स को इस्तेमाल कर आप अपने एंड्राइड स्मार्टफोन की बैटरी सेव कर सकते हैं। काले रंग के वॉलपेपर का इस्तेमाल फोन की बैटरी के कम खर्च के लिए काले रंग या डार्क रंग के वॉलपेपर का इस्तेमाल करें। आप डार्क रंग की थीम का भी प्रयोग कर सकते हैं।|||
अगर आपको हमारी इस पोस्ट मे कुछ समझ ना आया तो आप हमसे कमेंट द्वारा वह प्रशन पूछ सकते है टैब तक के लिए आप हमारी कई दूसरी पोस्ट पढ़े और कई कमाल की जानकारी प्राप्त करे|||

रविवार, 13 दिसंबर 2015

इन 7 तरीकों से रिकवर करें एंड्राइड स्मार्टफोन से डिलीट हुआ डाटा..!(These 7 ways to recover the deleted data from Android smart phone ..!)

कोई टिप्पणी नहीं :
Android recovery - www.computerguru.co.in
android recovery - www.computerguru.co.in


आज मै अपनी इस पोस्ट मे आपको एसा 7 तरीके बताऊंगा जिससे आपके एंड्राइड फ़ोन के डिलीट हुए फाइल्स रिकवर हो जाये तो चलिए मै इस पोस्ट के बारे मे बताता हु------------
एप्लिकेशन एंड्राॅयड फोन में डाटा रिकवरी के लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में एंड्राॅयड डाटा रिकवरी व इजी यूज मोबी सेवर आदि एप्लिकेशन डाउनलोड करने होंगे। इन दोनों का ट्रायल वर्जन निःशुल्क है तो प्रीमियम फीचर सहित पेड वर्जन भी उपलब्ध है। स्मार्टफोन के डेटा रिकवरी के लिए जरूरी है कि आपका फोन रूट हो। पीसी से कनेक्ट करें डेटा रिकवरी एप्लिकेशन को कंप्यूटर में इंस्टाॅल करे। अब यह आपको स्मार्टफोन को पीसी से कनेक्ट करने के लिए कहेगा। मोबाइल को पीसी से यूएसबी केबल द्वारा कनेक्ट करें। इसके बाद आपको अपने स्मूार्टफोन का फुल ऐक्सेस देना पड़ेगा। अबाउट फोन अब स्मार्टफोन की सेटिंग में जाकर अबाउट फोन को चुनें। जहां पर आपको बिल्ड नंबर का आॅप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक करके रखें जब तक कि यह न दिखा दे कि आपके फोन में डेवलपर्स का आॅप्शन आॅन है। डीबगिंग को आॅन कर दें अब फिर से सेटिंग आॅप्शन में जाएं जहां पर आपको डेवलपर्स दिखाई देगा। अब डेवलपर्स आॅप्शन में जाकर मोबाइल में डीबगिंग को आॅन कर दें। अब मोबाइल को कनेक्ट करने पर वह आपको ऐक्सेस से सम्बंधित कुछ मैसेज दिखाएगा जिसे आपको ओके करना होगा। डाॅक्यूमेंट या डाटा फाइल सेलेक्ट करें इसके बाद अब आपका मोबाइल एप्लिकेशन के साथ कनेक्ट हो जाएगा। मोबाइल कनेक्ट हो जाने के बाद आपसे प्रश्न किया जाएगा कि आप कौन-कौन से डाॅक्यूमेंट को रिकवर करना चाहते हैं। उन्हें सलेक्ट करके आप जैसे ही क्लिक करेंगे एप्लिकेशन अपना काम शुरू कर देगा। रिकवरी प्रक्रिया शुरू अब आपके मोबाइल की रिकवरी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें करीब एक घंटा या उससे अधिक समय भी लग सकता है। उस समय तक मोबाइल को अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करके रखें। चूंकि डिसकनेक्ट होते ही रिकवरी की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। एप्लिकेशन गारंटी नहीं देते आपके लिए इस बात को जान लेना जरूरी है कि एप्लिकेशन इस बात की गारंटी नहीं देता कि आपके मोबाइल का सभी डाटा रिकवर हो ही जाएगा पर अभी तक के यूजर्स के अनुभवों को देखा जाए वह सकारात्मक रहे हैं।
यदि आपकी हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी तो आप कमेंट के सहित हमें टिप्पणी कर सकते है|||
आब आप हमसे whastapp द्वारा भी कोई भी प्रशन पूछ सकते है हमारा whatsapp है 9878227617|||

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2015

नया एंड्राइड स्‍मार्टफोन खरीदते हुए न दोहराएं गलतियां, ध्‍यान में रखें ये 7 जरुरी बातें..!(Not repeat the mistake by buying a new Android smartphone, keep in mind these 7 essential things ..!...)

कोई टिप्पणी नहीं :
आज मै बहुत दिनों के बाद आपके सामने एक पोस्ट ला रहा हु आज की पोस्ट मे मै आपको बताऊंगा की नया स्मार्टफ़ोन खरीदते समय किन बातो का ध्यान देना चाहिए तो चलिए मै आपको बताता हु----
जरूरत का रखें ध्यान मोबाइल खरीदने के पहले अपनी जरूरतों को जान लें। दिखावे व दूसरों की नकल न करें। चूंकि एक गलत फैसला आपकी मेहनत की कमाई को डुबो सकता है। सदैव ओएस, प्रोसेसर, रैम, इंटरनल मेमोरी, कैमरा, बैटरी व ब्रांड आदि बातों को जानकर ही कोई निर्णय लें। डिस्प्ले साइज व क्वालिटी हमेशा आपकी सुविधानुसार ही मोबाइल की स्क्रीन साइज तय करें। वैसे 4.5 इंच की डिस्प्ले वाले मोबाइल बढि़या माने जाते हैं। हमारे देश में बड़ी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन अधिक चलते हैं पर अनेक बार इसे लेकर चलना व एक हाथ से यूज करना मुश्किल पड़ता है। साथ ही अनेकों बार हम बड़ी स्क्रीन के चक्कर में खराब डिस्प्ले क्वालिटी वाला मोबाइल खरीद बैठते हैं। इसलिए सदैव अधिक रेजोल्यूशन वाली अच्छी क्वालिटी का स्मार्टफोन लें। लो बजट स्मार्टफोन में आजकल 720ग1280 पिक्सल (एचडी) रेजोल्यूशन डिस्प्ले क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स मिल जाते हैं। कोशिश करें कि इससे कम रेजोल्यूशन वाले मोबाइल न लें। अभी ठीकठाक बजट में आपको 1920ग1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाले फुल एचडी स्मार्टफोन भी मिल जाएंगे। इसमें आप गेमिंग/वीडियो का बेहतरीन आनंद ले सकेंगे। ऑपरेटिंग सिस्टम आजकल बाजार में एंड्रॉइड, आईओएस, विंडोज, सायानोजेन मोड, फायरफॉक्स आदि ओएस वाले स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं। जहां आईओएस केवल आईफोन तक ही सीमित है वहीं एंड्रॉइड अथवा विंडोज मोबाइल लेते समय सदैव नए वर्जन का ही चयन करें। आजकल एंड्रॉइड स्मार्टफोन में ओएस का लेटेस्ट वर्जन 5.0 लॉलीपॉप और विंडोज में विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम आ गया है। प्रोसेसर व रैम आजकल बाजार में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व क्वाड-कोर प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन मौजूद हैं पर इनकी रैम प्रोसेसर की अपेक्षा कम होती है। इससे मोबाइल हैंग हो सकता है। ऐसे में, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर या क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ कम से कम 2जीबी रैम वाले मोबाइल को ही चुने। इंटरनल मेमोरी आजकल बाजार में 16जीबी, 32जीबी और 64जीबी इंटरनल मेमोरी तक के मोबाइल मौजूद हैं पर अधिकांश में मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं दिया जाता है। अपनी जरूरत से हिसाब से आप इंटरनल मेमोरी को चुने। पर ध्यान रखें कि 8जीबी में आपको लगभग 6.2 जीबी और 16जीबी में लगभग 12.4जीबी स्पेस ही यूज करने को मिल पाता है। अनेक बार कम इंटरनल मेमोरी से जरूरी फाइल्स नहीं आ पाती एवं मोबाइल भी स्लो हो जाता है। कैमरा मोबाइल खरीदने से पहले कैमरा क्वालिटी पर ध्यान दें। हम प्रायः मोबाइल रखते समय कैमरा के मेगापिक्सल को देखते है पर कैमरे की क्वालिटी सेंसर व एक्स्ट्रा कैमरा फीचर्स पर भी निर्भर करती है। आजकल सोनी के सीएमओएस सेंसर वाले स्मार्टफोन्स अधिक बिक रहे हैं। याद रखें कि आईफोन के 8 मेगापिक्सल कैमरे की क्वालिटी माइक्रोमैक्स के 13 मेगापिक्सल के कैमरे से बेहतर होगी। कनेक्टिविटी हम केवल डुअल सिम मोबाइल की ओर खींचे चले जाते हैं पर यह जानना भी जरूरी होता है कि उसके एक स्लॉट में ही 3जी होता है दूसरी सिम में 2जी। इससे आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए स्मार्टफोन रखते समय ध्यान रखें कि सिम जीएसएम है या सीडीएमए, माइक्रो सिम, मिनी सिम, 3जी, 4जी, वाईफाई, ब्लूटूथ आदि फीचर्स। बैटरी आजकल के स्मार्टफोन्स में सबसे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है-बैटरी के जल्दी लो होने से और देर से चार्ज होने से। इसलिए सदैव अधिक क्षमता वाली बैटरी (2800 एमएएच से अधिक) वाले मोबाइल का चुनाव करें। साथ ही अधिक ट्रैवल करते हैं तो रिमूवेबल बैटरी वाला मोबाइल चुनें ताकि बैटरी को रिप्लेस किया सके। आजकल बाजार में अलग-अलग क्षमता वाले पावरबैंक भी मिलते हैं, जोकि आप अपनी सुविधानुसार ले सकते हैं।
यदि आपको हमारी यह पोस्ट बढ़िया लगी तो आप कमेंट मे अपनी टिप्पणी लिख सकते है और हम आप को अपनी अगली पोस्ट मे बताएँगे की समार्टफ़ोन के केमरा को केसे बहेतर बनाया जाये तब तक आप हमारी दूसरी पोस्ट पढ़े|||

बुधवार, 11 नवंबर 2015

दिवाली के मौके पर इन फोन पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट..!!(Diwali is to get huge discounts on these phones .. !! )

कोई टिप्पणी नहीं :
दिवाली का त्यौहार हो और खरीदारी न हो ये कैसे हो सकता है। इस बात को कम्पनियां और आनलाइन बेवसाइट्स भी जानती है। ये ही कारण है कि इन दिनों विशेष छूट दी जाती है। दिवाली से पहले लॉन्च हुए ये टॉप 10 बजट स्मार्टफोन! आज हम आपको ऐसे ही कुछ मोबाइल्स की जानकारी दे रहे है जिनपर इन दिनों भारी छूट मिल रही है- एप्पल आईफोन 6एस: इस वर्ष लॉन्च किये गए आईफोन 6एस पर इस दिवाली भारी छूट मिल रही है। 62,000 रुपए में लॉन्च हुए इस मोबाइल को आप स्नैपडील से 55,999 रुपए में ले सकते है। अमेजन द्वारा एप्पल आईफोन 6एस 16 जीबी 54,999 में आपको दिया जा रहा है। अगर आप इसे आॅफलाइन खरीदना चाहते है तो डिस्ट्रीब्यूटर्स भी इस पर 34,000 रुपए तक बाय बैक आॅफर दे रहे है। मोटोराला मोटो एक्स2: 32,000 रुपए में लॉन्च मोटोरोला मोटो एक्स 2 मॉडल को आप अब फ्लिपकार्ट एप से 14,999 रुपए में खरीद सकते है परंतु फ्लिपकार्ट वेबसाइट से आप खरीदारी करते हैं तो यह आपको 19,999 रुपए में मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी कोर 2: सैमसंग गैलेक्सी कोर 2 जिसकी कीमत 7,999 रुपए है उसे आप स्नैपडील से फ़िलहाल 5,982 रुपए में खरीद सकते है।यानि इस पर आपको लगभग 2,000 रुपए की छूट मिल रही है। मोटोरोला मोटो एक्स प्ले: इस मोबाइल को आप फ्लिपकार्ट से खरीद कर 1,000 रुपए की छूट प्राप्त कर सकते है। एसबीआई डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट है। एक्सचेंज आॅफर पर भी आपको। 8,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है। आसुस जेनफोन सेल्फी: 17,999 रुपए की कीमत वाला आसुस जेनफोन सेल्फी मॉडल आजकल आपको फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपए में मिल रहा है। माइक्रोमैक्स कैनवास सिल्वर 5 और कैनवास नाइट 2: माइक्रोमैक्स अपने 2 प्रीमियम स्मार्टफोन कैनवास सिल्वर 5 और कैनवास नाइट 2 पर एक्सचेंज ऑफर दे रही है। आप अपना पुराना स्मार्टफोन देकर कैनवास सिल्वर 5 और कैनवास नाइट 2 पर 9 हजार रुपए की छूट पा सकते हैं। पर इसके लिए जरुरी है कि आप जो फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं वो 20 हजार या उससे अधिक कीमत में खरीदा हो। यदि वो हैंडसेट माइक्रोमैक्स कंपनी का है तो खरीदते समय उसकी कीमत 15000 रुपए।रही हो। साथ ही एक्सचेंज करने वाला फोन 1 जनवरी 2014 के बाद खरीदा गया हो। कार्बन टाइटेनियम मैच 5, टाइटेनियम मैच 2 और टाइटेनियम S205: कार्बन अपने इन हैंडसेट्स पर 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की माने तो यूजर्स इन डिवाइसेज को किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से खरीद सकते है।
आपको दिवाली की शुभकामनाये कंप्यूटरगुरु की तरफ से 

शनिवार, 31 अक्टूबर 2015

इंटेक्स का नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 3,249 रुपए!(Intex launches new budget smartphone, priced at Rs 3,249)

कोई टिप्पणी नहीं :
हर तरफ फेस्टिव सीजन की धूम है। इन दिनों टेक दुनिया में भी कस्टमर को लुभाने की होड़ मची है। आय दिन नए नए स्मार्टफोन व अन्य गैजेट्स लॉन्च हो रहे हैं। इंटेक्स ने भी अपना एक और नया बजट स्मार्टफोन एक्वा प्ले लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 3,249 रुपए रखी गयी है। बिना सिम के ऐसे कर सकते हैं मोबाइल फोन कॉल! इंटेक्स ने एक्वा प्ले को अपनी वेबसाईट पर लिस्ट किया है। यह फोन वेबसाइट पर ब्लैक, ब्लू और वाइट रंगों में लिस्ट हुआ है। इंटेक्स का यह बजट फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। ये हैं इंटेक्स एक्वा प्ले के फीचर्स: डिस्प्ले : इंटेक्स एक्वा प्ले में 4 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 480x800 है। प्रोसेसर: इसमें 1.2GHz का ड्यूल कोर मीडिया टेक प्रोसेसर दिया है। ओएस: यह एंड्राइड लॉलीपॉप 5.1 पर काम करता है। इन 10 टॉप हैडफ़ोन पर मिल रहा है डिस्काउंट ऑफर कैमरा: इसमें 0.3 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। रैम: इस में 512 MB की रैम है। इंटरनल मेमोरी: इसमें 8GB की इंटरनल मेमोरी के साथ आता है जिसे एसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी: फोन में 1400mAh की बैटरी दी है।

मंगलवार, 15 सितंबर 2015

700 रुपए से 1500 सो के बीच मे खरीद सकते हैं ये 10 फोन

कोई टिप्पणी नहीं :
 मेरे दोस्तो स्‍मार्टफोन और फीचर फोन के दामों के बीच जो अंतर 1 साल पहले हुआ करता था अब वो नहीं रहा, मार्केट में प्राइज कंपटीशन की वजह से सभी ब्रांडों ने कम दामों में भी अपने फोन मार्केट में उतार दिए हैं। हम आपके लिए 700 रुपए की शुरुआती कीमत वाले फोन लाए हैं जिन्‍हें आप गिफ्ट करने के साथ अपने पर्सनल प्रयोग के लिए ऑनलाइन या फिर रीटेल शॉप से खरीद सकते हैं। नोकिया 105 यह मोबाईल 1,105 रुपये में आप खरीद सकते हैं। मुख्य विशेषताएं 1.4 इंच एलसीडी स्क्रीन अल्फान्यूमेरिक कीपैड एफएम रेडियो सिंगल सिम, जीएसएम 800 एमएएच बैटरी सैमसंग गुरु ई1200 यह मोबाईल 1,129 रुपये में आप खरीद सकते हैं। मुख्य विशेषताएं 1.5 इंच की टीएफटी स्क्रीन सिंगल सिम जीएसएम धूलरोधी कीपैड अल्फान्यूमेरिक कीपैड 2 जी नेटवर्क सपोर्ट 800 एमएएच की बैटरी आईबॉल Avonte 2.4 G यह मोबाईल 1,398 रुपये में आप खरीद सकते हैं। मुख्य विशेषताएं 6.096 सेमी डिस्प्ले हिडन स्पीकर वायरलेस एफएम रेडियो 2 मेगापिक्सल घुमानेवाला कैमरा ड्यूल सिम ली आयन की 1200 एमएएच बैटरी माइक्रोमैक्स JOY X1850 (काला) यह मोबाईल 795 रुपये में आप खरीद सकते हैं। मुख्य विशेषताएं 1.77 इंच टीएफटी एलसीडी स्क्रीन 4 जीबी तक मेमेारी बढ़ाई जा सकती है ड्यूल स्‍टैंडबॉय सिम (जीएसएम+जीएसएम) एफएम रेडियो 0.08 मैगापिक्सल प्राइमरी कैमरा ब्लूटूथ सपोर्ट अल्फान्यूमेरिक कीपैड 1800 एमएएच की बैटरी इंटेक्स एटम यह मोबाईल 990 रुपये में आप खरीद सकते हैं। मुख्य विशेषताएं 1.8 इंच की टीएफटी स्क्रीन 0.3 मैगापिक्सल+0.3 मैगापिक्सल (ड्यूल रियर कैमरा) ड्यूल माइक्रो सिम 32 एमबी की इंटरनल मेमोरी 1000 एमएएच ली आयन बैटरी फर्मा C103 (नीला) यह मोबाईल 737 रुपये में आप खरीद सकते हैं। मुख्य विशेषताएं 1.8 इंच टीएफटी डिस्प्ले ड्यूल सिम प्राइमरी कैमरा सपोर्ट टार्च लाइट 8 जीबी तक मैमोरी कार्ड सपोर्ट एमपी 3, एएमआर, डब्ल्यूएवी और एमआईडी फाॅरमेट सपोर्ट 1050 एमएएच की बैटरी नोकिया 130 (काला) यह मोबाईल 1,614 रुपये में आप खरीद सकते हैं। मुख्य विशेषताएं 1.79 इंच एलसीडी Transmissive स्क्रीन एफएम रेडियो ब्लूटूथ सपोर्ट ड्यूल स्टैंडवाइ सिम (जीएसएम+जीएसएम) यूएसबी सपोर्ट 32 जीबी तक इंटरनेट मेमोरी कार्ड द्वारा बढ़ा सकते हैं अल्फान्यूमेरिक कीपैड 1020 एमएएच बैटरी माइक्रोमैक्स एक्स088 यह मोबाईल 899 रुपये में आप खरीद सकते हैं। मुख्य विशेषताएं 1.77 इंच की टीएफटी स्क्रीन जीपीआरएस इनेबल्ड 4 जीबी तक इंटरनेट मेमोरी काॅर्ड द्वारा बढ़ा सकते हैं 0.3 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा ड्यूल सिम (जीएसएम+जीएसएम) अल्फान्यूमेरिक कीपैड एफएम रेडियो रिकार्डिंग के साथ 950 एमएएच की ली आयन बैटरी फोर्म डब्ल्यू 350 यह मोबाईल 1254 रुपये में आप खरीद सकते हैं। मुख्य विशेषताएं 2.032 इंच टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले सुपर स्लिम फ्लिप फोन ड्यूल बड़े स्पीकर म्यूजिक फोन ड्यूल सिम (जीएसएम+जीएसएम) 800 एमएएच ली-आयन बैटरी जिवि जेवी एक्स57 यह मोबाईल 779 रुपये में आप खरीद सकते हैं। मुख्य विशेषताएं 2 इंच QVGA स्क्रीन 1.2 गीगाह्र्टज+ कोरटेज ऑल ड्यूल सिम 0.3 मेगापिक्सल रियर कैमरा 1 एमबी रैम 8 जीबी तक इंटरनेट मेमोरी कार्ड द्वारा बढ़ा सकते हैं 1000 एमएएच की ली आयन बैटरी