Apple Iphone लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 13 फ़रवरी 2016
आईफोन पर एसएमएस या स्पैम मैसेज को ब्लॉक केसे करे

स्पैम मैसेज मोबाइल नंबर से आ सकता है, या फिर सेंडर आईडी से (DM-DUNKND या VK-UBERIN ) जिनकी सेवा का इस्तेमाल आपने कभी किया होगा। लेकिन इन कंपनियों के एसएमएस लगातार आते रहेंगे। आप इस तरह से इन मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं।
1) मैसेजेज़ ऐप के जरिए स्पैम टेक्स्ट मैसेज खोलें।
2) दायीं तरफ टॉप में दिख रहे डिटेल्स पर टैप करें।
3) अगर आप चाहते हैं कि उस सेंडर को ब्लॉक नहीं किया जाए। लेकिन उसके द्वारा भेजे गए मैसेज का नोटिफिकेशन नहीं मिले। इसके लिए आपको Do Not Disturb के बगल में बने बटन को टैप करें। इसके बाद आपको टेक्स्ट मैसेज तो मिलते रहेंगे पर नोटिफिकेशन नहीं।
4) अगर आप सेंडर को पूरी तरह से ब्लॉक करना चाहते हैं तो i बटन पर टैप करें।
5) नीचे तरफ स्क्रॉल करें और इसके बाद ब्लॉक दिस कॉलर सेलेक्ट करें।
इसके बाद आपको कभी भी उस डर की आईडी से स्पैम मैसेज नहीं मिलेगा। कुछ स्पैमर आपको कई आईडी से स्पैम करते रहते हैं। हर बल्क सेंडर आईडी का एक नंबर होता है जिसे चौथे निर्देश को फॉलो करने के बाद देखा जा सकता है। ऐसे में आपको हर नंबर को एक के बाद एक ब्लॉक करना होगा। इसके बाद ही आपके फोन पर स्पैम आने बंद होंगे। ऐसा कर देने के बाद इन आईडी से आपको कभी मैसेज नहीं मिलेगा।
अगर आप इनमें से किसी नंबर को अनब्लॉक करना चाहते हैं तो ये करें।
1) सेटिंग्स खोलें > फोन > ब्लॉक्ड।
2) बल्क सेंडर आईडी से जुड़े नंबर को खोजें। उदाहरण के तौर पर डंकिन डोनट्स इंडिया प्रमोशनल मैसेज भेजने के लिए +91 36386563 नंबर का इस्तेमाल करती है।
3) नंबर को बायीं तरफ स्लाइड करके लाल रंग का अनब्लॉक बटन ऊपर लाएं।
4) इसके बाद अनब्लॉक टैप करें।
इस प्रकार आप आईफोन से एसएमएस या स्पैम मैसेज को ब्लॉक कर सकते है|||
बुधवार, 16 सितंबर 2015
भारत में दिवाली के पहले लॉन्च हो सकता है आईफोन 6S और 6S Plus
मेरे दोस्तों ऐपल ने आइफोन 6 एव व आईफोन 6 एस प्लास 12 देशों में लांच कर दिया है। इसमें भारत का नाम नहीं है। कंपनी की माने तो इस वर्ष के अंत तक इन्हें 130 देशों के बाजार में उतार दिया जाएगा लेकिन मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐपल के यह दोनों मोबाइल भारतीय ग्रे मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। बस इसके लिए आपको एक लाख रुपए की कीमत चुकानी पड़ेगी। एक ताइवानी सप्लाई चैन की माने तो उसने हाल ही में 70-80 मिलियन आईफोन के लिए ऑर्डर भी दे दिया है। आपको बताते चले कि इकानॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अगले महीने यानि अक्टूबर में दीवाली से पहले आईफोन 6 एस व आईफोन 6 एस प्लस भारत में लॉंचकिए जा सकते हैं। इसमें आगे बताया गया है कि अगले सप्ताह ऐपल वॉच भी भारत में लॉंच की जा सकती है। यह पहला अवसर होगा जब ऐपल आईफोन 6 एस के लांच होने के एक माह के भीतर ही उसे भारतीय बाजार में उतारने की योजना बना रहा है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैंः 1. भारत में आईफोन की मांग काफी बढ़ी है। कंपनी की माने तो भारत में आईफोन की सेल में लगभग 93 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2. गत माह दीवाली पर भारतीय खरीददारी करते हैं। ऐसे में, आईफोन की बिक्री बढ़ाने के मद्देनजर ऐपल ने यह कदम उठाया है। कंपनी की रणनीति भारत में त्यौहारों में सेल को लगभग तीन गुना करने की है। 3. भारत में ऐपल की कड़ी टक्कर सैमसंग से रहेगी और सैमसंग ने हाल ही में नोट 5 लांच किया है। ऐसे में, ऐपल भी आईफोन 6 एस व आईफोन 6 एस प्लस उतारने की योजना बना सकती है मेरे दोस्तों अगर एप्पल का यह फ़ोन इंडिया मे लांच हो गया तो मै आपको इस फ़ोन को खरीदने की वेबसाइट दूंगा।
सदस्यता लें
संदेश
(
Atom
)
