फेसबुक ट्रिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 9 मार्च 2016
केसे पता करे की फेसबुक पे आपको किसने किया अनफ्रेंड!
Unknown
12:00:00 am
एंड्राइड के बहेत्रिन सॉफ्टवेर
,
जानकारी कमाल की
,
फेसबुक ट्रिक
कोई टिप्पणी नहीं
:
कई बार हमारी लगातार बढ़ रही फेसबुक फ्रेंड लिस्ट के नंबर कुछ कम हो जाते हैं। जिसका मतलब है कि किसी ने हमें अनफ्रेंड कर दिया है। ऐसा पता चलते ही हमें काफी दुःख होता है। हालांकि हम खुद भी कई लोगों को अपनी लिस्ट से हटाते रहते हैं। लेकिन क्या फर्क पड़ता है, अभी तो हम अनफ्रेंड हुए हैं न!
मार्क जुकरबर्ग व फेसबुक की अन्य टीम काफी लम्बे समय से यह इस बात का खुलासा करने से इंकार करते रहे हैं। वह नहीं चाहते कि किसी को पता चले कि अनफ्रेंड करने वाला व्यक्ति कौन हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। अब ये राज हम सब पर से उठ जाएगा। बिलकुल सही सोचा आपने। हाल ही में एक एप रिलीज़ हुई है जिसके जरी यह पता लगाया जा सकता है कि हमें फेसबुक पर अनफ्रेंड किसने किया है।
इस नई एप का नाम है हू डिलीटेड मी! यह एप एंड्रायड प्लेटफार्म पर मौजूद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एप आपको फसबूक्पर लॉग इन करते ही इसकी जानकारी दे देती है कि आपको किस किस ने अपनी फ्रेंड लिस्ट से डिलीट किया है।
आप इस बहेत्रिन एप्प को एंड्राइड यूजर प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते है|||
मार्क जुकरबर्ग व फेसबुक की अन्य टीम काफी लम्बे समय से यह इस बात का खुलासा करने से इंकार करते रहे हैं। वह नहीं चाहते कि किसी को पता चले कि अनफ्रेंड करने वाला व्यक्ति कौन हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। अब ये राज हम सब पर से उठ जाएगा। बिलकुल सही सोचा आपने। हाल ही में एक एप रिलीज़ हुई है जिसके जरी यह पता लगाया जा सकता है कि हमें फेसबुक पर अनफ्रेंड किसने किया है।
इस नई एप का नाम है हू डिलीटेड मी! यह एप एंड्रायड प्लेटफार्म पर मौजूद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एप आपको फसबूक्पर लॉग इन करते ही इसकी जानकारी दे देती है कि आपको किस किस ने अपनी फ्रेंड लिस्ट से डिलीट किया है।
आप इस बहेत्रिन एप्प को एंड्राइड यूजर प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते है|||
मंगलवार, 8 मार्च 2016
फेसबुक अकाउंट को सेफ रखने के लिए अपनाये कुछ टिप्स!
आप चाहे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हों या पहली बार ऑनलाइन पहचान बनाने जा रहे हों, हर किसी को शेयरिंग (या ओवर शेयरिंग), अकाउंट सुरक्षा और ऑनलाइन शिष्टाचार जैसी चीजों में क्रैशकोर्स से लाभ हो सकता है। नीचे दिए गए टिप्स आपको ऑनलाइन सुरक्षित बनाए रखने में मदद करेंगे।
अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को जांचें : आप जो शेयर करते हैं, उसे कौन देख सकता है? आपने कभी इसकी जांच की है? वहां कुछ ऐसी तस्वीरें हो सकती हैं, जिसे आप अपने दोस्तों के बीच निजी रखना चाहते हों या कोई विषय, जिसे आप दूसरों के साथ साझा नहीं करना चाहते हों। अच्छी खबर यह है कि आप यह दोनों कर सकते हैं। निजता जांच आपको समीक्षा करने और इसे व्यवस्थित करने में मदद करेगा कि कौन आपके पोस्ट्स के साथ ही आपके प्रोफाइल की निजी जानकारियों, जैसे-आपका फोन नंबर और ईमेल पता देख सकता है।
1- टूल की मदद से आप यह चुन सकते हैं कि आपने जो पोस्ट शेयर किया है, उसे कौन देख सकता है, फिर चाहे वे आपके दोस्त हों, सार्वजनिक हो या कुछ चुनिंदा लोग।
2- फेसबुक लॉग इन के माध्यम से ऐप्स पर साझा किए जाने वाली जानकारियों पर नियंत्रण रखें|
3- क्या आपने कभी ऐसे ऐप को लॉगइन करने के लिए, जो आपके फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल करता हो, के लिए लॉगइनविदफेसबुक बटन दबाया है? ज्यादातर ऐसा करते हैं, और आप भी।
आइए जानें, अपनी व्यक्तिगत जानकारियों पर कैसे नियंत्रण रखा जा सकता है:
1- जब आप फेसबुक लॉगइन के माध्यम से किसी ऐप को लॉग इन करते हैं, तो यह आपको ऐप द्वारा आपसे मांगी गई सभी अपेक्षित जानकारियों की सूची पर ले जाएगा।
2- आप एक-एक सूचना को चेक या अनचेक कर सकते हैं, ताकि आपका इस बात पर नियंत्रण रहे कि आप इस ऐप के साथ क्या साझा करना चाहते हैं।
3- अगर आप अपने फेसबुक अकाउंट से जुड़े सभी ऐप्स की कभी समीक्षा करना चाहें तो आप फेसबुक पर अपने ऐप सेटिंग्स पेज पर जाएं, वहां आप उन जानकारियों को आसानी से संपादित कर सकते हैं, जिसे ऐप एक्सेस कर सकता है या आप किसी ऐप का आगे इस्तेमाल नहीं करना चाहते हों, तो ऐप्स को अपने फेसबुक अकाउंट से पूरी तरह डिस्कनेक्ट कर सकते हैं।
यदि आप इन स्टेप्स को फॉलो करेंगे तो आपका फेसबुक अकाउंट पूरा सुरक्षित रहेगा|
तब तक के लिए हमारी दुसरे लेख पढ़े|||
1- टूल की मदद से आप यह चुन सकते हैं कि आपने जो पोस्ट शेयर किया है, उसे कौन देख सकता है, फिर चाहे वे आपके दोस्त हों, सार्वजनिक हो या कुछ चुनिंदा लोग।
2- फेसबुक लॉग इन के माध्यम से ऐप्स पर साझा किए जाने वाली जानकारियों पर नियंत्रण रखें|
3- क्या आपने कभी ऐसे ऐप को लॉगइन करने के लिए, जो आपके फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल करता हो, के लिए लॉगइनविदफेसबुक बटन दबाया है? ज्यादातर ऐसा करते हैं, और आप भी।
आइए जानें, अपनी व्यक्तिगत जानकारियों पर कैसे नियंत्रण रखा जा सकता है:
1- जब आप फेसबुक लॉगइन के माध्यम से किसी ऐप को लॉग इन करते हैं, तो यह आपको ऐप द्वारा आपसे मांगी गई सभी अपेक्षित जानकारियों की सूची पर ले जाएगा।
2- आप एक-एक सूचना को चेक या अनचेक कर सकते हैं, ताकि आपका इस बात पर नियंत्रण रहे कि आप इस ऐप के साथ क्या साझा करना चाहते हैं।
3- अगर आप अपने फेसबुक अकाउंट से जुड़े सभी ऐप्स की कभी समीक्षा करना चाहें तो आप फेसबुक पर अपने ऐप सेटिंग्स पेज पर जाएं, वहां आप उन जानकारियों को आसानी से संपादित कर सकते हैं, जिसे ऐप एक्सेस कर सकता है या आप किसी ऐप का आगे इस्तेमाल नहीं करना चाहते हों, तो ऐप्स को अपने फेसबुक अकाउंट से पूरी तरह डिस्कनेक्ट कर सकते हैं।
यदि आप इन स्टेप्स को फॉलो करेंगे तो आपका फेसबुक अकाउंट पूरा सुरक्षित रहेगा|
तब तक के लिए हमारी दुसरे लेख पढ़े|||
बुधवार, 28 अक्टूबर 2015
ऐसे बनाए अपना Facebook अकाउंट Safe(Safe your Facebook account that you created)
आप भी फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जानना आवश्यक है कि आपका फेसबुक एकाउंट जहां उपयोग में आसान है वहीं बढ़ते हैकर्स के अटैक से अनसेफ भी हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप इन टिप्स का उपयोग करके अपने एकाउंट को सेफ बनाएंः फेसबुक लॉग ऑफ करें फेसबुक यूज करने के तुरंत बाद अपने फेसबुक एकाउन्ट को लॉगऑफ करें। यदि गलती से ऐसा नहीं हुआ है तो तुरंत अपने Facebook account का पासवर्ड बदलें। इसके लिए account settings >> general >> password >> edit पर जाईये। प्राइवेसी सेटिंग में बदलाव करें अपने फेसबुक पेज के ऊपर दांये कोने के आइकॉन पर क्लिक करके 'See More Settings' पर जाएं। जहां आपको 'Privacy Settings and Tools' दिखेगा। इसमें सेटिंग्स बदलाव करते हुए 'Who can see my future posts?' पर क्लिक कर 'Only Me' स्लेट करें। आपकी प्रोफाइल अब अनजाने लोग नहीं देख पाएंगे। ईमेल सीक्रेट रखें 'Who can look you up using the email address you provided?'ऑप्शन में जाकर 'Everyone' से 'Friends' चुनकर आप अपनी ईमेल को सीक्रेट रख सकते हैं। एक्टिव सेसश चेक करें Active Sessions आपको बताता है कि कब व कहॉ आपका फेसबुक एकाउंट खुला, किस ब्राउजर व किस आपरेटिंग सिस्टम पर इसका प्रयोग किया गया, उस कम्प्यूटर का आई.पी. एड्रेस भी पता चल जाता है। इसके लिये account settings >> Security settings>> Active Sessions पर जाईये। Who can contact me? Privacy सेटिंग पर जाएं जहां Who can contact me? ऑप्शन में आपको 'Who can send you friend requests' सेटिंग मिलेगी जिस पर क्लिक करके 'Everyone' to 'Friends of Friends' ऑप्शन में से कोई एक इच्छानुसार स्लेट करके मनचाही फ्रेंड रिक्वेस्ट से बच सकते हैं। 'Who can follow me' यदि आप अपनी पोस्ट को केवल फ्रेंड्स को ही दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं फिर Followers ऑप्शन पर जाकर 'Who can follow me' ऑप्शन में 'Everybody' से 'Friends' को स्लेट कर दें। अनवांटेड मैसेज से बचें 'Whose messages do I want filtered into my inbox'ऑप्शन में जाकर 'Basic' व 'Strict' में से कोई एक ऑप्शन चुनकर अनवांटेड मैसेज़ से बच सकते हैं। मोबाइल नंबर सीक्रेट रखें 'Who can look you up using the phone number you provided?'ऑप्शन पर जाकर 'Everyone' की जगह 'Friends' पर स्लेक्ट करके अपने मोबाइल नंबर को सीक्रेट रख सकते हैं। टैग कैसे हटाएं ऐसी पोस्ट व फोटो से बचने के लिए, जोकि दूसरे आपको टैग कर देते हैं, 'Timeline and Tagging Settings' में जाएं 'Who can post on your timeline', 'Who can see posts you're tagged in on your timeline', 'Who can see what others post to your timeline' और 'When you're tagged in a post, who do you want to add to the audience if they can already see it' ऑप्शनों पर 'Only Me' कर दें। प्लगइन सेट करें अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन को सेफ करने के लिए सेटिंग्स में जाकर ऐप ऑप्शन पर जाएं जहां 'Apps, Websites and Plug-Ins' ऑप्शन मिलेगे इसे 'Enabled' से 'Disabled' कर दें।
रविवार, 27 सितंबर 2015
फेसबुक पर आया 360 डिग्री वीडियो फीचर(Facebook has 360 -degree video feature)
मेरे दोस्तों यूट्यूब के बाद अब प्रमुख सोशल साइट फेसबुक ने भी अपनी वेब न्यूज फीड और एंड्राइड प्लेटफार्म यूजर्स के लिए 360 डिग्री पर विडियो फीचर को लॉन्च कर दिया है। इस बात की घोषणा फेसबुक द्वारा 23 सितंबर 2015 को दी गई। फेसबुक 360 डिग्री वीडियो फीचर का उपयोग करके अब यूजर्स किसी भी सीन को किसी भी ऐंगल से देख सकेंगे। फेसबुक द्वारा ऑफिशियल स्टार्स वार्स के वीडियो को शेयर किया गया। इसको 360 डिग्री पर देखा जा सकता है। अब न्यूज फीड के वीडियो को आप किसी भी तरफ घुमाकर देख सकेगे। कंपनी ने दावा किया है कि कुछ समय बाद ही आईओएस प्लेटफार्म के लिए भी इस फीचर को लॉन्च कर दिया जाएगा। फेसबुक पर unwanted टैगिंग से हैं परेशान, तो ये करें सेटिंग्स कुछ ही समय पहले वॉल स्ट्रीट जनरल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि फेसबुक एक ऐसा मोबाइल ऐप तैयार कर रहा है जिसके द्वारा आप फोन को टिल्ट कर 360 डिग्री के वीडियो देख सकेंगे। वाइस मीडिया ने अफगानिस्तान में ऑन ग्राउंड रिपोर्टिंग वीडियो, बास्केटबॉल के सितारे लेब्रॉन जेम्स ने वर्कआउट सेशन वीडियो, ऐक्शन कैमरा निर्माता गोप्रो आईएनसी ने हदाहो मरुस्थल में मोटोक्रॉस राइडिंग वीडियो, वॉल्ट डिज्नी कंपनी द्वारा 3डी वीडियो 'स्टार वॉर्स द फोर्स अवेकन्स' आदि द्वारा अपने-अपने वीडियो शेयर किए गए। कोई भी अब 360 वीडियो अपलोड कर सकता है पर फेसबुक ने कहा है कि एड कैंपेन के लिए ऐसे वीडियोज़ को शेयर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इन 10 वजह से आपको बंद कर देना चाहिए फेसबुक का इस्तेमाल आपको बताते चले कि यह वीडियो विशेषप्रकार के कैमरों से बनाए जाते हैं जोकि एक ही समय में एक सीन को 360 डिग्री से कैप्चर कर लेते हैं। फेसबुक द्वारा 360 डिग्री वीडियो पर अनेक लोगों को पार्टनर्स बनाया है। इसमें डिस्कवरी, वाइस, गोप्रो व लेब्रन जेम्स प्रमुख हैं। फिलहाल आप इस इंटरेक्टिव फॉर्मेट को गूगल क्रोम ब्राउजर अथवा फेसबुक मोबाइल ऐप से किसी भी दिशा में घुमाकर देख सकते हैं परंतु टेक इनसाइडर वेबसाइट की माने तो उसने सैमसंग गैलक्सी एस6 के फेसबुक ऐप्लिकेश पर ऐसा करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा दोस्तों अगर आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी तो आप कमेंट जरूर करे.
सोमवार, 14 सितंबर 2015
फेसबुक पर अपना मोबाइल नंबर डालने से हो सकता है नुकसान
मेरे दोस्तो आपने भी यदि अपना मोबाइल नंबर फेसबुक पर यह सोचकर डाल रखा है कि इससे आपकी प्राइवेसी सुनिश्चित हो जाएगी तो सावधान हो जाए। यह आपके लिए खतरे की घंटी है। इस संबंध में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया कि आपके मोबाइल नंबर के माध्यम से आपकी सभी जानकारियों का गलत इस्तेमाल हो सकता है। वैसे तो समय-समय पर फेसबुक प्राइवेसी सेटिंग और मोबाइल नंबर डालने के लिए कहता रहता है, और हम ऐसा कर भी देते हैं पर इस रिपोर्ट की माने तो यदि आपने भी अपना नंबर फेसबुक पर डाला है तो कोई भी फेसबुक के सर्च बार में जाकर आपका नंबर डालकर आपकी सभी जानकारियां, लोकेशन व प्राइवेसी सेटिंग आदि ले सकता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 में दिए गए 5 बेहतरीन फीचर रिपोर्ट की माने तो पिछले साल एक नेशनल सिक्युरिटी डिविजन के अनुसार फेसबुक पर आपके फोटो, नंबर, नाम, शैक्षिक योग्यता, लोकेशन आदि की जानकारी को अपराधी लोगों को बेचने वाला गिरोह आजकल सारी दुनियाभर में सक्रिय हैं, जो इन जानकारियों का गलत इस्तेमाल कर सकता हैं। अब प्रश्न उठ रहे हैं कि इसके लिए फेसबुक क्या कर रही है? समाचारों में आ रही रिपोर्ट में कहा गया है कि साल्ट.एजेंसी के टेक्निकल डायरेक्टर रेज़ा मोईंद्दीन ने ब्रिटेन, यूएस और कनाडा के कॉम्बिनेशन में हर संभव नंबर को जेनरेट करने के लिए एक कोडिंग स्क्रिप्ट प्रयोग की थी। उन्होंने इसके बाद फेसबुक एप-बिल्डिंग प्रोग्राम को बड़ी मात्रा में ऐसे ही एकत्र किये गए लाखो नंबर भेजे, जिसके बदले में उन्हें लाखों निजी प्रोफाइल आसानी से मिल गईं। फेसबुक पर यह डॉटा आपके नंबर के साथ सार्वजनिक है जबकि वहां एक ऑप्शन हैं कि आप इस डॉटा को किस-किस से साझा करना चाहते हैं पर इसपर शायद ही कोई ध्यान देता हो और इस लापरवाही से आपकी जानकारियों का दुरुपयोग साइबर क्रिमिनल्स द्वारा सरलता से हो सकता है। चूंकि आजकल आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भी अधिक महत्त्वपूर्ण आपका फेसबुक व ट्विटर अकाउंट है, जिनका उपयोग कई तरह के अपराधों में सरलता से कर आपको चोट पहुंचाई जा सकती है। बताया जाता है कि फेसबुक को इसकी जानकारी अप्रैल में दे दी गई थी पर किसी ठोस कदम का अभी भी इंतजार है। इससे हैकर्स के लिए लगभग 1.44 बिलियन यूजर्स को नुकसान पहुचाने का पूरा अवसर है। कैसे बचें इसके लिए जरूरी है कि आप अपना मोबाइल नंबर आदि जानकारियाँ दूसरों से छुपाएं। इसके लिए सबसे पहले अपने फेसबुक अकाउंट को ओपन करें। होम पेज दिखाई देने पर होम पेज से अलग अपनी टाइमलाइन में जाकर क्लिक करें। यहां आपको अपने सभी पोस्ट्स दिखाई दे रहे होंगे। यहाँ अबाउट में जाकर ओवरव्यू, वर्क एंड एजुकेशन, रहने का स्थान, कांटेक्ट और बेसिक इनफार्मेशन, फॅमिली और रिलेशनशिप, आपके बारे में जानकारी, और लाइव इवेंट जैसे कई टैब होगे। अब आप कांटेक्ट और बेसिक इनफार्मेशन पर क्लिक करें। यहां आपको सबसे पहले अपना नंबर दिखेगा। इससे आप यह देख सकते हैं कि आपके नंबर को कितने और कौन-कौन लोग देख सकते हैं। अब आप अपने नंबर को "ओनली मी" पर जाकर सेट करें। इसके बाद आपके सिवा कोई दूसरा आपका नंबर नहीं देख पाएगा। इसी प्रकार आप अपनी सब निजी जानकारियों के लिए "ओनली मी" पर सेट कर लें। इसके बाद आपका अकाउंट काफी हद तक सुरक्षित हो जाता है।





